IPL 2021 Player Retention: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2021 से पहले विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आरसीबी के ऐसा करने पर गंभीर ने रिएक्ट किया है और आरसीबी मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा, 'RCB के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह है कि उन्होंने माइक हेसन और साइमन कैटिच को बनाए रखा है क्योंकि मुझे संदेह था कि वे शायद उन्हें भी छोड़ सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि कैमरून ग्रीन, क्रिस मॉरिस की रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।'

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'आपने कैमरून ग्रीन को 135-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते देखा होगा, लेकिन आईपीएल एक पूरी तरह से अलग प्लेटफॉर्म है यहां पर अनुभव काम आता है। मार्केट में क्रिस मॉरिस जैसा ऑलराउंडर नहीं है। आपके पास उनके जैसे कुछ ही खिलाड़ी हैं जैसे बेन स्टोक्स, हार्दिक पांड्या। फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को कभी नहीं छोड़ती है इसलिए मुझे लगता है कि आरसीबी क्रिस मॉरिस के साथ एक और साल तक रह सकते थे और उनके फिटनैस पर काम कर सकते थे।'

बता दें कि विराट कोहली की टीम आरसीबी ने अपनी टीम में हर साल की तरह इस साल भी कई बदलाव करने की ठानी है जो उनको भारी पड़ सकता है। 14वें सीजन की नीलामी में उतरने से पहले आरसीबी प्रबंधन ने उमेश यादव, शिवम दुबे जैसे इंडियन खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार