IPL 2021: कोरोना वायरस इंडियन प्रीमियर लीग पर कहर बनकर टूटा है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते BCCI ने आईपीएल 2021 के पूरे सीजन को सस्पेंड कर दिया गया है।  टीमों के खिलाड़ियों और सदस्यों के लगातार पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही थीं ऐसे में आईपीएल को जारी रखना काफी ज्यादा मुश्किल था।

Advertisement

कब दोबारा शुरू होगा आईपीएल 2021?: आईपीएल 2021 के सस्पेंड होने के बाद फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अब कब दोबारा इस सीजन को कंटिन्यू किया जाएगा। आईपीएल 2021 को अनिश्चित काल के लिए टाला गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने या फिर उसके अगले महीने भी आईपीएल को जारी रखने की संभावना ना के ही बराबर है। आईपीएल के बचे हुए मैच इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद आयोजित किए जा सकते हैं।

Advertisement

विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी हैं सवाल: आईपीएल 2021 में शिरकत करने आए विदेशी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द उनके देश भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। आईपीएल 2021 में हिस्सा लिए सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित और ठीक प्रकार से घर पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए बीसीसीआई हर संभव कोशिश कर रही है।

 
आईपीएल 2021 में हुए केवल 29 मैच:
कोरोना काल में मजबूत 'बायो-बबल' के होने के बावजूद केवल  29 मैच ही सफलतापूर्वक कराए जा सके। आईपीएल 2021 के टलने से बीसीसीआई को काफी ज्यादा धक्का लगा है। KKR के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार