SRH vs DC IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को जीत मिली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। शॉ ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाए थे। 

Advertisement

पृथ्वी शॉ की इस पारी का अंत ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की गलती से हुआ। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने शॉट खेलेत ही रन चुराने की सोची। गेंद विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों से गुजरती हुई फील्डर के पास चली गई। लेकिन तब तक पंत सिंगल लेने के लिए बढ़ चुके थे।

Advertisement

फील्डर ने फुर्ती दिखाई और गेंद नॉन स्ट्राइकर इंड पर मौजूद पृथ्वी शॉ की तरफ फेंका। पंत की कॉल पर शॉ क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे जिसके चलते वह रन आउट हो गए। पृथ्वी मैदान पर पंत को अपना गुस्सा तो नहीं दिखा सके लेकिन पवेलियन की तरफ लौटते वक्त उन्होंने बाउंड्री के पास गुस्से में अपना हेलमेट फेंक दिया था।

बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम भी निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन ही बना सकी थी। इस मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ था। हैदराबाद की टीम ने सुपर ओवर में 7 रन बनाए थे जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से प्राप्त कर लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार