राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने आईपीएल के 2021 सीजन में अभी तक सभी को प्रभावित किया है।

Advertisement

इस साल सकारिया को राजस्थान की टीम ने 1.2 करोड़ रूपए में खरीदा था और कहीं ना कहीं अब यह युवा गेंदबाज अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को अपने हूनर का लोहा मनवा रहा है। चेतन के नाम 3 मैचों नें अभी 6 विकेट दर्ज है।

लेकिन ये लगभग सभी क्रिकेट फैंस को पता है कि चेतन के भाई ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद इस खिलाड़ी को बेहद धक्का लगा था। ऐसी बड़ी परेशानी ओर दुख के बावजूद उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और आखिरकार अपने नाम का परचम लहरा रहे है।

लेकिन इसी बीच राजस्थान की फ्रैंचाइजी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद चेतन सकारिया खुशी से भावुक हुए। राजस्थान की मैनैजमेंट ने एक जर्सी भेंट की जिसके पीछे उसका नंबर 28 लिखा था और आरके(RK)छपा हुआ था। इस टी- शर्ट पर "मिस यू ब्रो" लिखा था और मैनेजमेंट ने यह जर्सी चेतव को याद के तौर पर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार