IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 2 रनों से रोमांचक मुकाबले में हराया था। राजस्थान रॉयल्स को मिली इस अनोखी जीत के हीरो 20 साल के कार्तिक त्यागी रहे थे। कार्तिक त्यागी ने इस मैच के आखिरी ओवर में 4 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को असंभव सी लगने वाली जीत दिलाई थी।

Advertisement

इस रोमांचक जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी खुदको अपनी खुशी जाहिर करने से रोक नहीं पाए थे। इस पल को सेलिब्रेट करते वक्त जब कैमरा कार्तिक त्यागी की ओर गया तो उन्होंने कहा, ' मुझे तो भरोसा ही नहीं हो रहा है। अब तो तुम मेरी फोटो लोगे, पहले तो कभी लेते नहीं थे। भाई ये लोग कभी मेरी तस्वीर नहीं लेते थे।'

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने सेलिब्रेशन के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो काफी मजेदार है जिसमें कार्तिक त्यागी और चेतन सकारिया बिना शर्ट पहने डांस करते नजर आ रहे हैं और यशस्वी जायसवाल उनका साथ दे रहे हैं। यशस्वी जायसवाल इस वीडियो में काफी भावुक भी नजर आते हैं।

कुमार संगाकारा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला: इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के डायरेक्टर कुमार संगाकारा ने कहा, 'जीवन में कभी ऐसा नहीं कहा जा सकता कि कोई व्यक्ति किसी चीज का हकदार है या नहीं। अगर ऐसा होता तो हम आज इस मूड में नहीं होते, लेकिन जीत तो जीत है और हम इसका भरपूर मजा लेंगे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार