आईपीएल के छठे मुकाबलें में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा।

Advertisement

पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया और उस मैच में टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सभी चीजें बेहद खास रही थी।

Advertisement

हालांकि पहले मैच में देवत्त पडिक्कल प्लेइंग इलेवन में मौजूद नहीं थे लेकिन आज(14 अप्रैल) टीम के हेड कोच माइक हेसन ने बातचीत करते हुए यह कहा है कि पडिक्कल पूरी तरह फिट और सनराउजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में खेलने की उनकी पूरी संभावना है।

हेसन ने कहा," उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से कमबैक किया है और वो पूरी तरीके से फिट है। तो इस हिसाब से कहीं ना कहीं वो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और खेलेंगे भी।"

पिछले मैच में पडिक्कल की जगही टीम मैनैजमेंट ने वॉशिंग्टन सुंदर को कप्तान विराट कोहली के साथ ओपनिंग करने के लिए भेजा था जहां वो बिल्कुल फ्लॉप रहे और उन्होंने 16 गेंदों में महज 10 रन बनाए।

हेसन ने इसके अलावा आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बारे में बात करते हुए कि पिच और मैदान की हालत के देखकर ही आगे कोई बदलाब होंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार