IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज डीविलियर्स गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। डीविलियर्स के बल्ले की मार सबसे ज्यादा आंद्रे रसेल ने झेली।

Advertisement

डीविलियर्स ने जमकर आंद्रे रसेल की धुनाई की थी और यही वजह है कि रसेल गेंदबाजी के दौरान इतने ज्यादा निराश हो गए थे कि उन्होंने काइल जैमीसन को रनआउट करने का मौका तक गंवा दिया था। 20वें ओवर में जब डीविलियर्स जमकर रसेल की धुनाई कर रहे थे तब यह वाक्या हुआ था।

Advertisement

डीविलियर्स ने रसेल की गेंद पर करारा शॉट खेला लेकिन गेंद रसेल के हाथों में आ फंसी। इस दौरान नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े काइल जैमीसन रन लेने के लिए क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे। इस दौरान रसेल के पास जैमीसन को आउट करने का काफी वक्त था लेकिन उन्होंने गेंद को स्टंप पर हिट नहीं किया।

रसेल को ऐसा करता देखकर डग आउट में बैठे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को भी थोड़ी हैरानी हुई थी। बता दें कि रसेल ने अपने दो ओवरों में 38 रन लुटवा दिए थे। डीविलियर्स ने 34 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। इस दौरान डी विलियर्स ने पांच चौके और दो छक्के तो सिर्फ रसल के ही दो ओवरों में लगाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार