रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन ने आईपीएल से बायोबबल में रहने के दबाव और भारत में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए इस टी-20 लीग से दूरी बना ली।
Advertisement
अब आरसीबी ने केन रिचर्डसन की जगह न्यूजीलैंड के गेंदबाजी ऑलराउंडर स्कॉट कुग्लाइन को बतौर रिप्लेसमेंट बुलाया है। आईपीएल में चेन्नई सुपकिंग्स की ओर से खेल चुके कुग्लाइन अभी आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर रिजर्व गेंदबाज थे। हालांकि आरसीबी की मैनेजमेंट ने टीम में विदेशी खिलाड़ियों को देखते हुए किवी गेंदबाद के साथ करार किया है।
Advertisement
गौरतलब है कि स्कॉट कुग्लाइन पहले से ही मुंबई के साथ बायोबबल में थे इसलिए आरसीबी की टीम में शामिल होने के बाद उन्हें अलग से जरूरी क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा।