IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद की टीम को 6 रनों से शिकस्त दे दी। हैदराबाद की टीम इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में थी लेकिन यह मैच कुछ ही पल में पलटा था। हैदराबाद की हार के बाद स्टैंड्स में बैठी एक खास लड़की को रोते हुए देखा गया था।

Advertisement

29 साल की इस लड़की का नाम काव्या मारन है। काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। कलानिधि मारन 'सन नेटवर्क' के संस्थापक हैं, जो एशिया की सबसे अधिक लाभदायक मीडिया कंपनियों में से एक है।

Advertisement

काव्या मारन को पिछले कुछ वर्षों से सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल कारवां में एक प्रमुख चेहरे के रूप में देखा जा सकता है। काव्या ने चेन्नई से एमबीए किया है और वह क्रिकेट में भी काफी रूची रखती हैं। काव्या मारन ने एमबीए की पढ़ाई की है इसके अलावा वह अपने पिता कलानिधि मारन को उनके बिजनेस में भी मदद करती हैं। आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन के दौरान भी उन्हें देखा गया था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे। 150 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 143 रन ही बना सकी और मुकाबले को 6 रनों से हार गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार