महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी से ही आईपीएल 2021 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। कई खिलाड़ियों ने सीएसके का कैम्प ज्वाइन कर लिया है।

Advertisement

हालांकि टीम को अभी भी अपने धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना का इंतजार है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि रैना 21 मार्च के बाद टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

Advertisement

लेकिन रैना ने अपने होम टाउन गाजियाबाद में ही आईपीएल के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। इस बल्लेबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो सीएसके के कपड़ों में नजर आ रहें है और बल्लेबाजी करते हुए उन्हें करारे शॉट लगाते हुए देखा गया।

वीडियों शेयर करते हुए रैना ने लिखा,"अगले सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

गौरतलब है कि रैना ने पिछले साल आईपीएल से दूरी बना ली थी और नीजी कारण का हवाला देते हुए वो टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाए थे लेकिन इस सीजन उन्हें सीएसके ने 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी से पहले रिटेन किया था।

आईपीएल 2021 में चेन्नई की टीम अपने अभियान की शुरूआत 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार