IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बीते दिन एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच की शुरुआत से पहले एक मजेदार वाक्या हुआ था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बीच मैदान सीएसके के खिलाड़ी सुरेश रैना ने हरभजन सिंह के पैर छूए थे। जो काफी दिल को छूने वाला मोमेंट था।

Advertisement

यह वाक्या कोलकाता और चेन्नई की टीमों के प्रैक्टिस के दौरान हुआ था। मैदान पर केकेआर के गेंदबाज हरभजन सिंह इमरान ताहिर और अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर रहे होते हैं इतने में सुरेश रैना प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आते वक्त हरभजन सिंह के पास जाते हैं और उनके पैर छूने लगते हैं।

Advertisement

सुरेश रैना जैसे ही हरभजन सिंह के पैर छूते हैं वैसे ही भज्जी खुद घुटनों के बल मैदान पर बैठ जाते हैं बाद में हरभजन खड़े होकर सुरेश रैना को गले से लगा लेते हैं। इस दृश्य को देखकर इरफान पठान भी खुदको तारीफ करने से नहीं रोक पाते हैं। मैच पर चर्चा कर रहे पठान हरभजन सिंह के लिए सुरेश रैना के आदर भाव को देखकर मजेदार बात कहते हैं।

इरफान पठान कहते हैं, 'ये बेहद खूबसूरत है। जब आप इतने साल एक साथ खेलते हैं, वर्ल्ड कप जीता है तो एक मोहब्बत रहती है। भज्जी हालांकि रैना से कुछ ज्यादा सीनियर नहीं हैं, दोनों साथ ही टीम में थे, लेकिन ये एक अच्छा मोमेंट है। ये सम्मान देने का एक तरीका है और अक्सर सचिन के साथ भी खिलाड़ियों को ऐसा करते हुए देखा गया था।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार