IPL 2021: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेले गए मैच के दौरान एक क्यूट इसिंडेंट हुआ था। मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) को खास अंदाज में किस किया। जहीर खान (Zaheer Khan) की पत्नी सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर सूर्यकुमार यादव के इस खास पल की तस्वीर शेयर की है। 

Advertisement

इस तस्वीर में सूर्यकुमार यादव शीशा सामने आने के बावजूद देविशा को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव और देविशा के बीच यह काफी इमोशनल और क्यूट पल था जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव ने जस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। मुंबई की टीम ने इस लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के 18.3 ओवर में हासिल करते हुए 2 अंक हासिल कर लिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार