IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। आईपीएल का पहला मैच विराट कोहली की टीम आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से किंग कोहली को अपने दोस्त डिविलियर्स संग जमकर मस्ती करते हुए देखा गया है।

Advertisement

एबी डिविलियर्स आरसीबी टीम को ज्वॉइन कर चुके हैं। ऐसे में विराट कोहली से मुलाकात के वक्त वह उनसे गले लग जाते हैं वहीं दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के परिवार के बारे में भी हाल-चाल पूछते हैं। फोटोशूट के दौरान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जमकर डांस करते हैं वहीं उनका साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल भी देते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

तीनों ही खिलाड़ी शानदार लय में डांस कर रहे होते हैं। इन्हें डांस करता देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मैक्सवेल भी डांस के दौरान अपनी अदाएं बिखेरते हैं। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह मजेदार वीडियो शेयर किया है। 

बता दें कि आरसीबी की टीम ने इस सीजन ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख की भारी भरकम कीमत चुकाकर अपने दल में शामिल किया है। आरसीबी की टीम चाहेगी कि इस सीजन स्टार पॉवर के दम पर वह पहली बार आईपीएल जीतने में कामयाबी पाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार