रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की हालत इस साल बेहद खराब है और टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए 3 मैचों को जीतना बेहद जरूरी होगा।

Advertisement

लेकिन लगता है कि भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग नहीं चाहते कि मुंबई इंडियंस की टीम आगे बढ़े।

Advertisement

सहवाग ने क्रिकबज के साथ एक खास बातचीत के दौरान कहा कि वो चाहते हैं कि उन्हें इस साल एक नई चैंपियन चाहिए। उन्होंने कहा कि वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बयान देते हुए कहा,"मैं नहीं चाहता कि मुंबई इंडियंस की टीम इस साल टॉप पर पहुंचे। एक नई टीम जानी चाहिए और हमें एक नई चैंपियन चाहिए। वह टीम बैंगलोर, दिल्ली या पंजाब हो सकती है।"

एक तरफ जहां विराट कोहली की आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। पहले स्थान पर 18 अंक लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शामिल है और उन्होंने प्लेऑफ में जगह बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार