Mumbai Indians IPL 2022: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की निगाहें एक बार फिर 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल टाइटल पर टिकी होंगी। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई की टीम ने ऑक्शन टेबल पर काफी अच्छी टीम बना ली है। लेकिन इस साल ये टूर्नामेंट आठ नहीं बल्कि दस टीमों के बीच खेला जाएगा, ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो मुंबई इंडियंस को एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीतवाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Advertisement

मुंबई इंडियंस के फैंस की निगाहें एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। हिटमैन नाम से मशहूर ये खिलाड़ी बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। वहीं रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक पांच बार ये खिताब अपने नाम किया है।

आईपीएल में रोहित शर्मा ने कुल 213 मैच खेले हैं, जिसके दौरान उनके बल्ले से 130 के स्ट्राइकरेट के साथ कुल 5611 रन निकले हैं। रोहित उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने आईपीएल में शतक लगाया है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि मुंबई के लिए उनके कप्तान रोहित सबसे अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

जसप्रीत बुमराह ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की तरह से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था, जिसके बाद से इस खिलाड़ी के लिए सब कुछ बदल चुका है। बुमराह को अपना इंटरनेशनल डेब्यू किए हुए लगभग छह साल हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद ये खिलाड़ी अपने बॉलिंग स्टाइल से अभी भी बल्लेबाज़ को परेशान करने में कारगार साबित होता है। बुमराह अपनी टीम की जरूरत के अनुसार मैच के किसी भी मोड़ पर गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं और डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ माने जाते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा के लिए बुमराह सबसे अहम गेंदबाज हैं, यहीं वज़ह है कि उन्हें मुंबई की टीम ने रिटेन भी किया था। बुमराह ने अब तक आईपीएल में कुल 106 मैच खेले हैं, जिसके दौरान उन्होंने सिर्फ 7.50 की औसत से 130 विकेट चटकाएं है।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

सूर्यकुमार यादव ने बीते कुछ समय में काफी नाम कमाया है, जिसकी वज़ह इस खिलाड़ी की अद्भूत बल्लेबाज़ी है। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने का काम करते हैं। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज अपने दम पर बड़े से बड़े गेंदबाज़ के ओवर में रनों की बारिश करने की क्षमता रखता है। बीते चार साल में मुंबई इंडियंस ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है, जिसकी बड़ी वज़ह सूर्युकुमार यादव की बल्लेबाज़ी भी रही है।

Advertisement

सूर्यकुमार ने आईपीएल की अपनी प्रफॉर्मेंस के दम पर भारतीय टीम तक का सफर तय किया है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अब तक कुल 115 मैच खेले हैं, जिसके दौरान उनके बल्ले से लगभग 30 की औसत से 2341 रन निकले हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस को एक बार फिर सफलताओं की सीढ़ी पर पहुंचा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार