राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज रियान पराग (Tim Southee) ने सोमवार (2 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR के खिलाफ 12 गेंदों 19 रन बनाए, जिसमें उन्होंने एक चौका और दो छक्के जड़े। इसमें से एक छक्का पराग ने तेज गेंदबाज टिम साउदी (Riyan Parag) के ओवर में जड़ा, लेकिन दिग्गज ने अगली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 

Advertisement

साउदी द्वारा डाले गए पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पराग ने डीप स्कावयर लेग पर पर छक्का जड़ा जो दूसरे माले पर जाकर गिरा। यह छक्का 94 मीटर लंबा था। इस शॉट को देखकर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश आए। 

Advertisement

साउदी ने अगली गेंद शॉर्ट डाली, जिसपर पराग ने पुल शॉट खेला लेकिन ठीक से टाइम नहीं कर पाए। डीप मिड विकेट पर अनूकुल रॉय ने अपने बाईं तरफ जाकर बाउंड्री के करीब कैच पकड़कर पराग की पारी का अंत किया। 

साउदी ने पराग के अलावा राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर को भी अपना शिकार बनाया। हालांकि उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 46 रन लुटाए। 

Advertisement

इस मुकाबले की बात की जाए तो केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान संजू सैमसन (54) के अर्धशतक के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर की टीम ने नीतीश राणा (नाबाद 48) और रिंकू सिंह (नाबाद 42) की शानदार पारियों से पांच गेंद बाकी रहते हुए तीन विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार