'भाई, 3D चश्मा पहना था क्या', रायडू ने छोड़ा लड्डू कैच तो फैंस ने लगाई लताड़

Updated: Sun, Apr 03 2022 23:13 IST
Cricket Image for 'भाई, 3D चश्मा पहना था क्या', रायडू ने छोड़ा लड्डू कैच तो फैंस ने लगाई लताड़ (Image Source: Google)

आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से हराकर दो अंक अपने खाते में जोड़ लिए। इस मैच में पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों में 60 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को 180 के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, लिविंगस्टोन की 60 रनों की पारी में सीएसके के फील्डर अंबाती रायडू का भी अहम योगदान रहा।

रायडू ने सातवें ओवर में, सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा की गेंद पर लिविंगस्टोन का आसान सा कैच छोड़ा। रायडू शॉर्ट थर्ड-मैन पर खड़े थे और आसान सा कैच छोड़ने के बाद रायडू मुंह लटकाए नज़र आए। बेशक जडेजा की ही गेंद पर बाद में लिविंगस्टोन का कैच रायडू ने पकड़ लिया लेकिन तब तक लिविंगस्टोन 60 रन बना चुके थे। यही कारण है कि फैंस रायडू पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस रायडू को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, भाई 3D चश्मा लगाया हुआ था क्या। एक और फैन ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि भाई क्या करूं इसका। जबकि एक और फैन ने अपना गुस्सा दिखाते हुए लिखा भाई क्या कर रहा है तू।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रायडू पर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें