आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन तीसरे दौर में, 2020 और 2022 भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप बैचों के सितारों को अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने खरीदा है। यश ढुल (भारत के हाल ही में 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान) को दिल्ली ने 50 लाख में अपने नाम किया, इसके अलावा ऑलराउंडर ललित यादव (65 लाख) और रिपल पटेल (20 लाख) में हासिल किया।

Advertisement

हैदराबाद और पंजाब ने ऑलराउंडर राज अंगद बावा के लिए बोली लगाई, जो इंग्लैंड के खिलाफ 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' थे। मुंबई भी बोली में शामिल हो गई लेकिन पंजाब ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में प्राप्त कर लिया।

Advertisement

मुंबई ने बावा की टीम के साथी राजवर्धन हैंगरगेकर के लिए पहली बोली हासिल की। लखनऊ बोली में शामिल हुआ और उसके बाद चेन्नई ने भी कड़ा मुकाबला किया, आखिरकार चेन्नई ने उन्हें 1.5 करोड़ में हासिल कर लिया।

हैदराबाद के एन तिलक वर्मा (2020 भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप के टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज, (जिनके पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन था) को दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स लेने के लिए कतार में दिखे। आखिरकार मुंबई ने उन्हें 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा।

लेकिन विक्की ओस्तवाल, वासु वत्स, अनसोल्ड रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार