आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में रॉबिन उथप्पा का ऐसा तूफान आया जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को अपने साथ उड़ा ले गया। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एक बार फिर खराब शुरुआत की लेकिन सलामी बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा और शिवम दूबे की जोड़ी ने आरसीबी के खिलाफ ऐसा गदर मचाया जिसे देखकर सीएसके के फैंस की बांछें खिल गई।

Advertisement

उथप्पा ने इस दौरान छक्कों की आतिशबाज़ी करते हुए 50 गेंदों में 88 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के और 4 चौके लगाए। इस दौरान उथप्पा का पहला शिकार बने आरसीबी के गेंदबाज़ ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसिस ने मैक्सवेल को 13वां ओवर करने की जिम्मेदारी दी लेकिन इस ओवर में उथप्पा ने तबाही मचा दी।

Advertisement

उथप्पा ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्कों की शुरुआत की और एक के बाद एक इस ओवर में तीन छक्के लगा दिए। उथप्पा के छक्के देखकर मैक्सवेल के होश उड़े दिखे वहीं, सीएसके के फैंस खुशी से झूमते हुए दिखे। इन छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हालांकि, 19वें ओवर में उथप्पा हसरंगा की गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले उथप्पा ने डी वाई पाटिल स्टेडियम में छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई जिसे देखकर फैंस झूम उठे। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो टूर्नामेंट में सीएसके ने दूसरी बारी 200 का आंकड़ा पार किया है और ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो अब पहली जीत दर्ज कर पाएंगे या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार