IPL 2022 Final:  कप्तान हार्दिक पांड्या (3/17) और रविश्रीनिवासन साई किशोर (2/20) की घातक गेंदबाजी की वजह से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे आईपीएल के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 20 ओवरों में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के नौ विकेट गिराकर 130 रनों पर दिया, जिससे गुजरात को 131 रनों का लक्ष्य मिला। टीम की ओर से जोस बटलर (39) और यशस्वी जायसवाल (22) ने सबसे अधिक रन बनाए। गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, रवि श्रीनिवासन साई किशोर ने दो विकेट झटके, जबकि यश दयाल, मोहम्मद शमी और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 44 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (22) दयाल के शिकार बन गए, जिससे उनके और बटलर के बीच 24 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया। इससे बाद, जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया। फिर बटलर और कप्तान सैमसन ने टीम का स्कोर 7 ओवरों के बाद 50 के पार पहुंचा दिया।

लेकिन गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी के कारण राजस्थान आखिरी तक दबाव में रहा। इसका नतीजा यह हुआ कि 8.2 ओवर में कप्तान हार्दिक ने कप्तान सैमसन (14) को पवेलियन भेज दिया, जिससे राजस्थान को 60 रनों पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद भी राजस्थान का विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और देवदत्त पडिक्कल (2) को राशिद ने कैच आउट कराया और अगले ओवर में कप्तान हार्दिक ने बटलर (39) को चलता किया, जिससे टीम पूरी तरह से लड़खड़ाती गई।

राजस्थान ने 12.1 ओवर में 79 रनों पर ही अपने चार महत्वूपर्ण विकेट खो दिए। इस बीच, शिमरोन हेटमायर और आर अश्विन भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। वहीं, 15 ओवर के आखिरी गेंद पर हार्दिक ने हेटमायर (11) को भी आउट कर दिया।

अगले ओवर में आर साई किशोर ने अश्विन (6) को पवेलियन भेज दिया, जिससे राजस्थान ने 96 रनों के भीतर ही छह विकेट खो दिए। सातवें और आठवें नंबर पर आए रियान पराग और ट्रेंट बोल्ट ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 18वे ओवर में साई किशोर की गेंद पर बोल्ट (11) आउट हो गए।

Advertisement

9वें स्थान पर आए ओबेड मैकॉय ने साई किशोर की गेंद पर छक्का लगाया। वहीं, 19वें ओवर में दयाल ने सिर्फ तीन रन दिए। 20वां ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी ने सात रन देकर पहले मैकॉय (8) को रन आउट, फिर पराग (15) को बोल्ड कर दिया, जिससे राजस्थान ने नौ विकेट खोकर 130 रन बनाए।

अब गुजरात को पहले सीजन में ही ट्रॉफी जीतने के लिए 131 रन बनाने होंगे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार