Glenn Maxwell teases Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की हार को दूर किया है। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियो को जमकर जश्न मनाते हुए देखा गया वहीं आरसीबी ने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कई खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण जीत के बाद अपनी राय देते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

वीडियो में ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली एक साथ स्क्रीन पर नजर आए और उन्होंने दोस्ताना मजाक किया। मैक्सवेल ने विराट कोहली द्वारा रन आउट होने पर आरसीबी के पूर्व कप्तान को चिढ़ाया। मैकस्वैल ने मजाक में कहा कि वह अब किंग कोहली के साथ बल्लेबाजी नहीं करेंगे। दरअसल, मैच के दौरान कोहली के कॉल का जवाब देते हुए एक तेज पूरा करने के चक्कर में मैक्सवेल आउट हुए थे।

Advertisement

मैक्सवेल ने कहा, 'मैं आपके साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता। तुम बहुत तेज बहुत ही ज्यादा तेज दौड़ते हो। आपको एक और दो आसानी से मिलते हैं, मुझे नहीं।' बता दें कि सीएसके के खिलाफ मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। मैक्सवेल ने खतरनाक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू को आउट किया था।

मैक्सवेल ने चार ओवर के अपने कोटे में सिर्फ 22 रन खर्चे और टीम को मिली जीत की नींव रखी। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो अब भी वो बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में विराट ने 33 गेंदों पर 30 रनों की धीमी पारी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार