IPL 2022, GT vs MI: गुजरात टाइटंस (GT)और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2022) के 51वें मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) उस अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर पाए जिस अंदाज के लिए वो जाने जाते हैं। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार 11 गेंदों पर महज 13 रन बनाकर प्रदीप सांगवान की गेंद पर आउट हो गए।

Advertisement

वहीं आउट होने से पहले सूर्यकुमार यादव को 11 वें ओवर की शुरुआत से पहले मुंबई के सपोर्ट स्टाफ में मौजूद किसी व्यक्ति ने दवाई दी। सपोर्ट स्टाफ में मौजूद सदस्य मैदान पर आकर सूर्यकुमार यादव को सफेद गोली देते हुए देखा गया। सूर्यकुमार यादव सफेद गोली खाते और बल्लेबाजी के लिए कंटिन्यू करते हैं।

Advertisement

हालांकि, इस गोली का उनपर ज्यादा असर नहीं दिखता है और गोली खाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव लंबी पारी खेलने में नाकामयाब रहते हैं और सस्ते में पवेलियन चलते बनते हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदार की वहीं टिम डेविड ने 21 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की पारी खेली। गुजरात के लिए राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार