umran malik fastest ball: आईपीएल 2022 में तेज गेंदबाजों ने अपनी गति से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। लॉकी फर्ग्यूसन तो आग उगलती गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करते ही थे लेकिन, इस सीजन उनसे ज्यादा उमरान मलिक की गेंदों ने बल्लेबाजों पर कहर ढाया है। उमरान मलिक नियमित रूप से 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंद फेंक रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उमरान मलिक ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को पारी के आखिरी ओवर में उमरान की ओर से स्पीड गन ने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद को रिकॉर्ड में दर्ज किया।
यह आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद साबित हुई और जैसे ही स्पीड गन ने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को दिखाया सभी को होश उड़ गए। लेकिन, अब स्पीड गन पर ही सवाल उठ रहे हैं इसके पीछे की वजह भी वाजिब नजर आती है।
157 KMPH Speed#UmranMalik pic.twitter.com/GqqkSGPRhk
— Dr. Cric Point(@drcricpoint) May 5, 2022