कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के शानदार अर्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता ने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 23 रन के भीतर ही गिरा दिए, जिसमें आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल ने चार विकेट झटके।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरूआत खराब रही और पहली विकेट सिर्फ  8 रन के कुल स्कोर पर शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने रिद्धिमान साहा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े।  हार्दिक के रूप में 133 रन के कुल स्कोर पर गुजरात को तीसरा झटका लगा और इसके बाद पारी लड़ाखड़ा गई। 156 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 खिलाड़ी आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या ने 49 गेंदों में चार चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 27 और साहा ने 35 रन की पारी खेली। छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

कोलकाता के लिए गेंदबाजी में आंद्रे रसेल ने चार विकेट, टीम साउदी ने 3 विकेट, वहीं शिवम मावी और उमेश यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार