IPL 2022 में जबसे केकेआर के खिलाड़ी पैट कमिंस ने 15 गेंदों पर 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली है तबसे उनकी तारीफ हो रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान कोलकाता की टीम फंसी हुई थी लेकिन 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पैट कमिंस ने धागा खोल दिया। पैट कमिंस ने ना केवल टीम को जीत दिलाई बल्कि मुंबई की टीम को कभी ना भरने वाला घाव भी दे दिया।

Advertisement

पैट कमिंस की इस पारी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को तो हैरान किया ही वहीं केकेआर की यंग मालकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता भी पैट कमिंस पर अपना दिल हार गई हैं। जाह्नवी मेहता ने कहा है कि पैट कमिंस की इस पारी को देखने के बाद वो स्तब्ध हैं।

Advertisement

जाह्नवी मेहता ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं बाकी दिन बोल पाऊंगी। बिल्कुल स्तब्ध। केकेआर कृपया मुझे दिल का रिप्लेसमेंट भेजें।' केकेआर ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया है। बता दें कि जाह्नवी मेहता लाइमलाइट में आना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। हालांकि, आईपीएल ऑक्शन में उन्हें लगभग हर बार टीम के साथ देखा गया है।

एक इंटरव्यू के दौरान जूही चावला ने अपनी बेटी के बारे में बोलते हुए बताया था कि जाह्नवी को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है और वह एक राइटर बनना चाहती है। बता दें कि मुंबई को हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2022 में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। 4 मैचों में 3 जीत के साथ केकेआर की टीम अंकतालिका में टॉप पर है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार