Kieron Pollard and Dwayne Bravo: चैन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो ने बीच मैदान पर मजेदार पल देखने को मिला। कीरोन पोलार्ड बैटिंग पर थे और गेंदबाज थे उनके दोस्त ड्वेन ब्रावो। ब्रावो की अच्छी डिलीवरी से चूकने के बाद, पोलार्ड ने क्रीज से बाहर निकलने की रणनीति का इस्तेमाल किया ताकि गेंदबाज पर दबाव बनाया जा सके।

Advertisement

14वें ओवर की अंतिम गेंद पर पोलार्ड ने ब्रावो की गेंद पर डिफेंसिव शॉट खेला। सीएसके के गेंदबाज ने गेंद को उठाया और उसे सीधे पोलार्ड की ओर थ्रो कर दिया। पोलार्ड ने खुद की ओर आती गेंद से बचने के लिए बल्ले से गेंद को रोका। ब्रावो मजाकिया अंदाज में पोलार्ड से लड़ने के लिए गए।

Advertisement

जिसके बाद कीरोन पोलार्ड ने ब्रावो को किस कर लिया। ऐसा पहली बार नहीं है कि मैदान पर ब्रावो और पोलार्ड के बीच मजेदार पल देखने को मिला हो। ब्रावो और पोलार्ड जिगरी दोस्त हैं और मैदान पर अक्सर इन दोनों खिलाड़ियों को ऐसा ही दोस्ताना पल शेयर करते हुए देखा जा चुका है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। सीएसके ने इस लक्ष्य को अंतिम गेंद पर हासिल किया। धोनी ने लास्ट बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। वहीं सीएसके के लिए मुकेश चौधरी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार