इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने आगामी सीज़न के लिए अपने हेड कोच का ऐलान कर दिया है। लखनऊ के हेड कोच जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर एंडी फ्लावर होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुमति के बाद ये घोषणा की गई है।

Advertisement

अब तक नई टीम को किसी भी तरह की घोषणा करने पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन बीसीसीआई से स्वीकृति मिलने के बाद ये ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, कुछ प्रतिबंध, अभी भी मौजूद हैं। लखनऊ के मालिक एंडी फ्लॉवर की नियुक्ति से काफी खुश हैं।

Advertisement

लखनऊ आईपीएल टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कहा, "खिलाड़ी और कोच के तौर पर एंडी ने क्रिकेट के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। हम उनके पेशेवराना अंदाज का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो हमारे विजन के साथ काम करेंगे और हमारी टीम में वैल्यू एड करेंगे।" 

लखनऊ का हेड कोच बनाए जाने के बाद फ्लॉवर ने भी पहला रिएक्शन देते हुए कहा, "मैं नई लखनऊ फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। 1993 में भारत के अपने पहले दौरे के बाद से, मुझे हमेशा भारत में दौरा करना, खेलना और कोचिंग करना पसंद है। भारत में क्रिकेट के लिए जुनून बेजोड़ है और यह एक आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने का एक वास्तविक विशेषाधिकार है और मैं बारीकी से काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

आगे बोलते हुए एंडी फ्लॉवर ने कहा, "डॉ गोयनका और लखनऊ टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए मैं बेहद उत्सुक हूं। मैं लखनऊ फ्रेंचाइजी के सामने आने वाली चुनौती का आनंद उठाऊंगा, मैं नए साल में उत्तर प्रदेश की यात्रा करने और साथियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार