IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2022 में उस लय में नजर नहीं आए जिस लय में बल्लेबाजी के लिए वो जाने जाते हैं। एक पल के लिए ऐसा लगा कि हिटमैन की टाइमिंग में अब वो बात नहीं और कोई भी औना-पौना गेंदबाज उन्हें आउट कर सकता है। लेकिन, गुजरात टाइटंस (GT)और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा केजीएफ फिल्म के रॉकी भाई की तरह बिंदास दिखे।

Advertisement

रोहित शर्मा को देखकर ऐसा लगा कि पुराने हिटमैन लौट आए हैं और उनके बल्ले से गेंद मिडिल होते ही सीधा स्टेडियम पार हो रही थी। रोहित शर्मा को इन शॉट को खेलने के लिए तनिक भी मेहनत नहीं लग रही थी वो बड़े ही नजाकत के साथ गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा रहे थे।

Advertisement

वहीं दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर अल्जारी जोसेफ के ओवर में जिस तरह हिटमैन ने सिक्स लगाया वो दर्शाता है कि हिटमैन हिटमैन ही हैं। रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 28 गेंदों पर 43 रनों की दमदार पारी खेली। 153. 57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

बता दें कि गुजरात के कप्तान हार्दिक पाडंया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। वहीं टिम डेविड ने 21 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार