आईपीएल के सीज़न 15 में शुक्रवार (29 अप्रैल) को 42वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा।  

Advertisement

PBKS vs LSG: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 29 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, पुणे

PBKS vs LSG Match Preview

शिखर धवन ने पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, वहीं लंकाई बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे ने भी बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि पंजाब किंग्स के लिए विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की फॉर्म चिंता का विषय होगी। इस सीजन इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज़ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, ऐसे में पंजाब की टीम में कैरेबियाई खिलाड़ी ओडियन स्मिथ की एंट्री हो सकती है।

प्लेइंग इलेवन में ऋषि धवन की एंट्री से टीम की गेंदबाज़ी को मजबूती मिली है। इस दाएं हाथ के अनुभवी गेंदबाज़ ने पिछले मैच में 140KMH की स्पीड से बोलिंग करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे। लेकिन संदीप शर्मा की इकोनॉमी ने पंजाब के लिए परेशानी खड़ी की है। ऐसे में पंजाब की टीम एक बार फिर युवा वैभव अरोड़ा की तरह रुख कर सकती है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। इस सीजन केएल अब तक दो शतक और एक अर्धशतक जड़ चुके है, यही वज़ह है अब टीम को उनसे पंजाब किंग्स के खिलाफ भी अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।

आईपीएल 2022 में LSG के गेंदबाज़ों ने फर्स्ट हाफ तक अच्छी गेंदबाज़ी की है। टीम के स्टार गेंदबाज़ आवेश खान ने पिछला मैच मिस किया था, वहीं रवि बिश्नोई भी लय में नहीं दिख रहे हैं। इस युवा स्पिन गेंदबाज़ ने पिछले चार मुकाबलों में 9 से ज्यादा की रन रेट से सिर्फ दो विकेट ही हासिल किए हैं।

PBKS vs LSG: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

आईपीएल 2022 के हाफ सीज़न तक पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों में से केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ ज्यादा बैलेंस नज़र आ रही है। यहीं कारण है इस मैच में लखनऊ की टीम फेवरेट मानी जा रही है।

PBKS vs LSG Head-to-Head

आईपीएल के रण में दोनों ही टीमों के बीच पहली बार भिड़ंत होंगी, यहीं वज़ह है हेड टू हेड का कोई भी डाटा मौजूद नहीं है।

Advertisement

PBKS vs LSG टीम न्यूज

लखनऊ सुपर जायंट्स - आवेश खान ने पिछला मैच मिस किया था, लेकिन उनकी फिटनेस पर कोई भी अपडेट नहीं आया है।

PBKS vs LSG संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

पंजाब किंग्स- शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, अवेश खान / मोहसिन खान, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई

PBKS vs LSG Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर - केएल राहुल (कप्तान), जितेश शर्मा
बल्लेबाज - शिखर धवन (उप कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, भानुका राजपक्षे
ऑलराउंडर- ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज- राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, दुष्मंथा चमीरा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार