IPL 2022 Playoffs Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईफीएल) 2022 के प्लेऑफ मुकाबले कोलकाता और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। 

Advertisement

पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 24 और 25 मई को, वहीं दूसरा क्वालिफायर और फाइनल मैच 27 और 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि प्लेऑफ मुकाबलों में 100 प्रतिशत दर्शकों को आने की अनुमति होगी।  

Advertisement

बता दें कि लीग स्टेज के मुकाबलों में 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की अनुमति है।

इसके अलावा के तीन टीम ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच खेले जाने वाले विमेंस टी-20 चैलेंज को आयोजित करने का मौका इस बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मिला है। सभी मैचों का आयोजन 24 से 28 मई तक लखनऊ में किया जाएगा।

बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के शेड्यूल का भी ऐलान किया है। पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली में जेला जाएगा। इसके बाद चार मुकाबले कटक, विशाखापत्तनम, राजकोट और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 19 जून को होगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार