जॉनी बेयरस्टो (Jonny Baristow) के शानदार अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरूआत ठीकठाक रही और जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन (12 रन) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 47 रन जोड़े। इसके बाद बेयरस्टो ने भानुका राजपक्षा (27 रन) के साथ रनों की रफ्तार को आगे बढ़ाया। 

Advertisement

चहल ने 89 रन के कुल स्कोर पर राजपक्षा को आउट कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। इसके बाद पारी के 15वें ओवर में कप्तान मयंक अग्रवाल (15 रन) और बेयरस्टो को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

बेयरस्टो ने इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ा और 40 गेंदों में आठ चौकों और एक छ्क्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जितेश शर्मा (नाबाद 38 रन) और लियाम लिविंगस्टोन (22 रन) ने ताबड़तोड़ पारियां खेली, जिसकी बदौलत पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में चहल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक-एक विकेट आया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार