क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हारने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम को शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 में फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। चल रहे आईपीएल सीजन में राजस्थान एक शानदार टीम रही है, जो टूर्नामेंट के लीग चरण के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि, क्वालिफायर 1 में गुजरात के खिलाफ रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा, खासकर इसलिए कि उनके गेंदबाज दबाव की स्थिति में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। अब उनका सामना आरसीबी से है, जो टूर्नामेंट में सही समय क्वालीफाई करने में सफल रहे थे।

Advertisement

क्वालिफायर 2 का विजेता नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम में शत प्रतिशत दर्शकों के सामने आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगा।

Advertisement

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए बैंगलोर को अच्छी किस्मत की जरूरत थी। हालांकि, एक बार जब क्वालीफाई कर गए, तो आरसीबी ने एलिमिनेटर में लखनऊ के खिलाफ दमखम दिखाया और अपने प्रशंसकों को आईपीएल ट्रॉफी जीतने की उम्मीद दी।

आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल पिछले मैच में ज्यादा योगदान नहीं दे सके और राजस्थान के खिलाफ प्रभावशाली पारियां खेलने को लेकर उत्साहित होंगे।

दूसरी ओर, रजत पाटीदार ने एलएसजी के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी, आत्मविश्वास से भरपूर होंगे और इस तरह की पारी को दोहराने के लिए उत्साहित होंगे। नीचे के क्रम में दिनेश कार्तिक ने हिटर की अपनी भूमिका पूरी तरह से निभाई है और टीम प्रबंधन भी आगामी मैच में उसी निरंतरता की उम्मीद कर रहा होगा।

गेंदबाजी विभाग में हर्षल पटेल और जोश हेजलवुड ने ज्यादातर मौकों पर आरसीबी के लिए शानदार काम किया है और मोहम्मद सिराज की एलएसजी मैच में अच्छी गेंदबाजी ने इसे और भी प्रभावी गेंदबाजी लाइनअप बना दिया है। दूसरी ओर, वानिंदु हसरंगा ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की है।

Advertisement

दूसरी ओर, राजस्थान का बल्लेबाजी क्रम जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन पर बहुत अधिक निर्भर है, जिन्होंने अपने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ भी रन बनाए थे।

 

सैमसन ने नंबर 3 और नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत की है, लेकिन वह अपने 30 और 40 की पारी को आरसीबी के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी में बदलने के लिए उत्सुक होंगे। दूसरी ओर, बटलर अपने अनुभव का इस्तेमाल मैच जिताने के लिए करेंगे।

राजस्थान टीम प्रबंधन भी देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर और रियान पराग से बल्लेबाजी में योगदान चाहता है, जो रन बनाने के दौरान संघर्ष करते नजर आए हैं।

Advertisement

राजस्थान के गेंदबाजी लाइनअप में रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैकॉय, प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात के खिलाफ उतने घातक साबित नहीं हुए थे और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे आरसीबी के खिलाफ कैसे वापसी करेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेड मैककॉय

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार