युजवेंद्र चहल (3/28) और यशस्वी जायसवाल (68) के शानदार प्रदर्शन की वजह से यहां वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को छह विकेट से हरा दिया। पंजाब के 189 रनों के जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवरों में चार विकेट खोकर 190 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में राजस्थान की सातवीं जीत है। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। वहीं, कगिसो रबाडा और ऋषि धवन ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने धमाकेदार में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 67 रन जोड़े। इस दौरान, सलामी बल्लेबाजी जोस बटलर (30) रबाडा की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने कुछ शानदार शॉट लगाए, लेकिन 9वें ओवर में ऋषि ने कप्तान समसन (23) को चलता किया, जिससे राजस्थान को 85 रनों पर दूसरा झटका लगा। टीम को जीतने के लिए अभी भी 105 रनों की जरूरत थी।

चौथे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल ने जायसवाल के साथ लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया। दूसरे छोर पर जायसवाल ने लगातार दो चौके मारकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। साथ ही जायसवाल ने 33 गेंदों में आईपीएल का दूसरा अर्धशतक लगाया। लेकिन 15वां ओवर डालने आए अर्शदीप ने जायसवाल (9 चौके और दो छक्कों की मदद से 41 गेंदों में 69 रन) को कैच आउट कराया, जिससे उनके और पडिक्कल के बीच 37 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। इस बीच, राजस्थान ने तीन विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम को अभी भी 48 रनों जरूरत थी।

इसके बाद, शिमरोन हेटमायर और पडिक्कल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को जीत के करीब पहुंचा दिया, जिससे अब 12 गेंदों में 11 रन चाहिए थे, लेकिन पडिक्कल (31) अर्शदीप की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, हेटमायर (नाबाद 31) ने चाहर की गेंद पर छक्का और सिंगल लेकर राजस्थान को 6 विकेट से जीतने में मदद की।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी पंजाब ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 48 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (12) अश्विन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद, जॉनी बेयरस्टो और भानुका राजपक्षे ने मिलकर 10 ओवरों में टीम के स्कोर को 80 से ऊपर पहुंचा दिया। लेकिन 10.2 ओवर में चहल की गेंद पर राजपक्षे (27) बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इस बीच, बेयरस्टो ने तेज गति से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। लेकिन 15वें ओवर में चहल ने दो विकेट लेकर राजस्थान की कमर तोड़ दी, क्योंकि उन्होंने कप्तान मंयक (15) और बेयरस्टो (56) को पवेलियन भेज दिया। राजस्थान ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 122 रन बनाए। जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन ने कुछ अच्छे शॉट खेले, जिससे 18 ओवरों के बाद टीम ने चार विकेट गंवाकर 158 रन जोड़े। 19वें ओवर में कृष्णा की गेंद पर लिविंगस्टोन दो छक्के और एक चौका मारकर 14 गेंदों में 22 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

20वें ओवर में कुलदीप सेन की गेंदों पर 16 रन बटोरे, जिससे पंजाब ने पांच विकेट खोकर 189 रन बनाए। जितेश (38) और ऋषि धवन (5) नाबाद वापस लौटे। राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीने विकेट झटके। वहीं, आर अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार