आईपीएल 2022 के पहले क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 188 रन बोर्ड पर टांग दिए लेकिन गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में कई तरह के मज़ेदार पल देखने को मिले। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जब युवा रियान पराग अपने सीनियर रविचंद्रन अश्विन पर भड़कते हुए दिखे। जी हां, ये घटना राजस्थान की पारी की आखिरी गेंद पर देखने को मिली।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर रनआउट हो गए लेकिन ये गेंद नो बॉल हो गई और इसके बाद बैटिंग के लिए आए रविचंद्रन अश्विन, जो कि स्ट्राइक पर थे और नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे युवा रियान पराग जो कि स्ट्राइक पर आने के लिए छटपटा रहे थे। फिर हुआ ये कि यश दयाल ने आखिरी गेंद फिर से वाइड डाल दी।

Advertisement

यश दयाल के हाथों से गेंद छूटने की देर थी कि पराग स्ट्राइक पर आने के लिए दौड़ पड़े थे लेकिन स्ट्राइक पर खड़े अश्विन टस से मस नहीं हुए और नतीजा ये हुआ कि पराग अश्विन वाले छोर पर पहुंच गए और गुजरात ने आसान सा रनआउट कर दिया। इसके बाद पराग अपने सीनियर को इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह गए और पवेलियन जाते हुए भी उनका चेहरा उतरा हुआ नजर आय़ा।

इस दौरान अश्विन भी ये कहते हुए नजर आए कि भाई क्यों दौड़ रहे हो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस घटना के बाद अगली बॉल पर अश्विन ने दो रन लेकर अपनी टीम को 188 तक पहुंचा दिया जो कि इस पिच पर एक बहुत बड़ा स्कोर था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार