'रोहित शर्मा ने लगाया RCB को चूना', 13 गेंदों में बनाए 2 रन तो फैंस ने लगाई क्लास

Updated: Sat, May 21 2022 23:26 IST
Cricket Image for 'रोहित शर्मा ने लगाया RCB को चूना', 13 गेंदों में बनाए 2 रन तो फैंस ने लगाई क्लास (Image Source: Google)

आईपीएल 2022 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इस हार के साथ ही दिल्ली का दिल इस बार भी टूट गया और अब फैंस को दिल्ली के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए अगले साल तक का इंतज़ार करना होगा। इस मैच में बेशक मुंबई की टीम जीत गई लेकिन रोहित शर्मा की पारी ने आरसीबी फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं।

जी हां, इस मैच में रोहित शर्मा ने ऐसी बल्लेबाज़ी की जिसे देखकर आरसीबी के फैंस ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के फैंस स्तब्ध थे। रोहित ने नॉर्खिया की गेंद पर आउट होने से पहले 13 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए और इन 13 गेंदों के दौरान वो गेंद को बल्ले से छुआने तक के लिए संघर्ष करते रहे और आखिरकार अपना विकेट गंवाकर चलते बने।

रोहित की इस धीमी पारी को देखकर आरसीबी के फैंस काफी दुखी दिखे और उन्होंने सोशल मीडिया पर हिटमैन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने तो मीम शेयर करते हुए यहां तक कह दिया कि रोहित शर्मा ने आरसीबी को चूना लगा दिया। वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा कि मित्र ऐसी उम्मीद तो नहीं की थी।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रोहित शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें