आईपीएल 2022 के पहले क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 188 रन बनाए और गुजरात को फाइनल में पहुंचने के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में भी जोस बटलर का ऐसा तूफान आया जो गुजरात को अपने साथ उड़ाकर ले गया। हालांकि, 56 गेंदों में 89 रनों की पारी के दौरान उनकी किस्मत भी उनपर मेहरबान रही। आलम ये रहा कि हार्दिक पांड्या और राशिद खान जैसे शानदार फील्डर्स ने भी उनके कैच छोड़ दिए।

Advertisement

हालांकि, जब हार्दिक पांडया ने जोस बटलर का कैच छोड़ा तो ऐसा लगा कि आज की शाम बटलर के नाम ही होगी क्योंकि वो ऐसा पल था जहां अगर बटलर आउट हो जाते तो शायद राजस्थान की टीम 188 की जगह 160 तक ही रुक जाती। ये घटना राजस्थान की पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर घटित हुई जब यश दयाल की गेंद पर बटलर ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की।

Advertisement

गेंद बटलर के बल्ले पर पूरी तरह से नहीं आई और ऐसा बटलर ने ये मान लिया था कि लॉन्गऑफ पर खड़े हार्दिक पांड्या आसान सा कैच पकड़ लेंगे। यही कारण था कि बटलर ने तो पवेलियन की तरफ चलना भी शुरू कर दिया था लेकिन हार्दिक पांड्या कैच पकड़ने से पहले ही फिसल गए। हार्दिक के फिसलने के बाद सब हंसते नजर आए लेकिन इसके बाद बटलर ने गुजरात के फैंस के चेहरों से मुस्कुराहट गायब कर दी।

इस कैच के छूटने के बाद से बटलर ने पीछे मु़ड़कर नहीं देखा और चौके-छक्कों की आतिशबाज़ी करते हुए अपनी टीम को 180 के पार पहुंचा दिया। अब गुजरात की टीम यही उम्मीद कर रही होगी कि हार्दिक के पैर तो फिसल गए लेकिन कहीं उनके हाथ से ये फाइनल में पहुंचने का मौका ना फिसल जाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार