आईपीएल 2022 में Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals के बीच खेले जा रहे मुकाबले में जोस बटलर को किस्मत का भरपूर साथ मिला। यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में चलता कर दिया था। लेकिन, अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया और बटलर बच गए।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा जिसके चलते ओवर की 4 गेंद तक वो कोई रन नहीं बना पाए। वहीं पांचवीं गेंद पर अब्दुल समद ने उनका कैच लपक लिया। जोस बटलर बिना खाता खोले 0 पर आउट होकर पवेलियन जा ही रहे थे कि इतने में अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया और हालात पलट गए।

Advertisement

0 पर बचने के बाद जोस बटलर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके बाद अपना सारा गुस्सा युवा गेंदबाज उमरान मलिक पर निकाला। जोस बटलर ने उमरान मलिक के ओवर में 21 रन निकले। हालांकि, उमरान मलिक के ओवर में भी जोस बटलर को जीवनदान मिला था।

स्लिप पर तैनात अब्दुल समद ने उनका कैच छोड़ दिया था लेकिन, उमरान मलिक द्वारा फेंकी गई वो गेंद भी नो बॉल ही थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट खोए 58 रन बनाए। हालांकि, सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल 20 रन बनाकर आउट हो गए।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार