इस साल IPL का आगाज 26 मार्च से होगा और सीजन का पहला मैच CSK और KKR के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस वर्ल्ड फेमस लीग में सबसे ज्यादा मैचों में किस टीम ने जीत दर्ज की है? अगर नहीं तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन टॉप तीन टीमों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।

Advertisement

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूद है। इस टूर्नामेंट में केकेआर ने अब तक कुल 209 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्होंने 107 मैचों में जीत दर्ज की है। बता दें कि गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दो बार खिताब अपने नाम किया था। केकेआर आईपीएल में तीसरी सबसे सफल टीम रही है।

2. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

Advertisement

इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे पायदान पर मौजूद है। सीएसके ने आईपीएल में अब तक 195 मैचों में से 117 मैचों में जीत दर्ज की है। बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी लीडरशीप में सीएसके को चार बार आईपीएल का खिताब जीतवाया है। वहीं अब इस फ्रेंचाइज़ी की निगाहें आईपीएल का पांचवां टाइटल जीतने पर लगी होंगी।

1. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

Advertisement

इंडियंन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। MI की टीम ने अब तक खेले 217 मैचों में से 125 मैचों में जीत दर्ज की है। इस फ्रेंचाइज़ी के नाम आईपीएल के पांच खिताब दर्ज हैं, जो कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की लीडरशीप में आए हैं। बता दें कि इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ही सबसे सफल कप्तान रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार