आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में जोड़ लिए। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस ने हार की हैट्रिक भी पूरी कर ली है और अब आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसा हो गया है जो पहले 14 सालों में नहीं हुआ था।

Advertisement

जी हां, मुंबई की हार ने उन्हें अंक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंचा दिया है। लगातार तीन मैच हार चुकी रोहित शर्मा की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की ही तरह अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई है और अब आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि ये दोनों टीमें अपने शुरुआती तीन मैच हार गई हैं। अब फैंस को ऐसा लग रहा है कि सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने वाली दो टीमों का बुरा दौर शुरू हो चुका है और अब इनका जादू खत्म हो रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि मुंबई की टीम पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम चार बार खिताब जीत चुकी है और ये दोनों टीमें आईपीएल की सबसे कामयाब टीमें रही हैं। इन टीमों की इस सीज़न में बुरी दुर्दशा देखकर फैंस को काफी बुरा लग रहा है और सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह से अपना दुख प्रकट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से मीम्स और ट्वीट्स के जरिए अपनी टीमों के लिए बुरा महसूस कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार