आईपीएल 2023 में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इस लीग के पहले सप्ताह के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Advertisement

45 वर्षीय चोपड़ा ने ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी का अपडेट दिया और कहा कि उन्हें हल्के लक्षण हैं और वह कुछ दिनों के लिए कमेंट्री से अलग रहेंगे।

Advertisement

चोपड़ा ने मंगलवार को ट्वीट किया, कोरोना ने काट एंड बोल्ड किया। सी वायरस ने फिर संक्रमित किया। हल्के लक्षण हैं.सभी कुछ नियंत्रण में है।

उन्होंने साथ ही कहा, कुछ दिन के लिए कमेंट्री ड्यूटी से अलग रहूंगा लेकिन मजबूती से वापसी करूंगा टाटा आईपीएल।

चोपड़ा आईपीएल के डिजिटल प्रसारक जियोसिनेमा के सितारों से सुसज्जित कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं जो 31 मार्च से शुरू हुआ है।

पूर्व क्रिकेटर कमेंट्री ही नहीं बल्कि अन्य शोज का भी हिस्सा हैं इसलिए आयोजक और प्रसारक सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चोपड़ा पर नजदीकी नजर रखेंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार