IPL 2023 Flop XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 समाप्त हो चुका है। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को टूर्नामेंट के फाइनल में 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 11 खिलाड़ियों के नाम जिनका आईपीएल 2023 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और वह पूरे सीजन सिर्फ संघर्ष करते नज़र आए।

Advertisement

टॉप ऑर्डर - हमने अपनी फ्लॉप इलेवन में ओपनर के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (8 मैचों में 106 रन, औसत 13.25) और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (16 मैचों में 332 रन, औसत 20.75) को चुना है। नंबर तीन पर दीपक हुड्डा होंगे जिन्होंने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 12 मैचो में 7.64 की निराशाजनक औसत से महज 84 रन बनाए।

Advertisement

मिडिल ऑर्डर- मध्यक्रम में हमने नंबर चार पर मनीष पांडे, पांच पर हैरी ब्रूक, और नंबर छह पर विकेटकीपर बैटर के तौर पर दिनेश कार्तिक को रखा है। यह तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2023 में बुरी तरह फ्लॉप हुए। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए मनीष पांडे ने 10 मैचों में 17.78 की औसत से सिर्फ 160 रन बनाए। वहीं 13.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा बने हैरी ब्रूक ने ऑरेंज आर्मी के लिए 11 मैचों में 21.11 की औसत से सिर्फ 190 रन जोड़े।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अनुभवी विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने भी सिर्फ निराश किया और पूरी सीजन में 13 मैच खेलकर 11.67 की औसत से सिर्फ 140 रन बनाए।

लोअर ऑर्डर - हमारी लिस्ट में लोअर ऑर्डर में राजस्थान रॉयल्स के मैच फिनिशर रियान पराग (7 मैच 78 रन, औसत 13), आरसीबी के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद (10 मैच 20 रन, एक विकेट) शामिल हैं। हमने गेंदबाज़ों के तौर पर आरआर, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के गन गेंदबाज़ जेसन होल्डर (8 मैच 4 विकेट), कगिसो रबाडा (6 मैच 7 विकेट), और जोफ्रा आर्चर (5 मैच 2 विकेट) को टीम में शामिल किया है।

IPL 2023 Flop XI: पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा (कप्तान), दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, हैरी ब्रूक, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रियान पराग, शाहबाज अहमद, जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार