फैंस को जिस दिन का इंतजार था आखिरकार वो आ ही गया है। आईपीएल 2023 का फाइनल आज यानि 28 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। सीएसके की टीम 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है और अब फैंस धोनी से उम्मीद कर रहे हैं कि वो पांचवीं बार भी सीएसके को चैंपियन बनाएंगे। धोनी के लिए ये फाइनल मुकाबला एक और वजह से भी खास होने वाला है।

Advertisement

गुजरात के खिलाफ ये फाइनल मुकाबला धोनी के लिए 250वां आईपीएल मैच होने वाला है और यही कारण है कि बीसीसीआई ने महामुकाबले से पहले एमएस धोनी को एक इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है। धोनी के इस खास मैच से पहले आईपीएल की ओर से एक वीडियो से शेयर किया गय है जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। इस वीडियो में पिच क्यूरेटर से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक सभी धोनी के बारे में अपने दिल की बातें कर रहे हैं। डेढ़ मिनट से भी ज्यादा का ये वीडियो आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर इस सीजन में धोनी की बात करें तो वो बल्लेबाजी के लिए काफी नीचे या फिर ये कह सकते हैं कि 18वें ओवर में आ रहे हैं लेकिन उन्होंने जिस तरह की लय दिखाई है उसने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। इस सीज़न में धोनी ने 11 पारियों में बल्लेबाज़ी की है जिसमें उन्होंने 34.67 की औसत और 185.71 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं। उनके इन 104 रनों में 10 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले हैं।

कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये माही का आखिरी सीजन हो सकता है लेकिन खुद धोनी का मानना है कि उन्होंने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है ऐसे में वो इस बारे में फैसला आने वाले 8-9 महीनों में करेंगे। फिलहाल कोई भी नहीं चाहता कि धोनी आईपीएल से रिटायर हों ऐसे में अगर माही आपको अगले आईपीएल सीजन में भी खेलते हुए दिखें तो किसी को भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार