आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। वहीं आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में भी उन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखा। कोहली ने पारी का चौथा ओवर करने आये यश दयाल के ओवर में चौको की हैट्रिक लगा दी। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोहली ने इस मैच में 35 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने चौथे ओवर की पहली गेंद लेंथ बॉल स्टंप की ओर डाली। कोहली ने इस गेंद पर फ्लिक करते हुए मिड विकेट की ओर चौका मार दिया। इसके बाद यश ने दूसरी गेंद स्टंप पर और शार्ट बॉल डाली लेकिन कोहली ने पुल करते हुए इस पर चौका मारते हुए स्क्वायर लेग पर चौका बटोरा। यश ने ओवर की तीसरी गेंद बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी स्टंप की ओर डाली। वहीं कोहली ने पिछली बार की तरह पुल शॉट स्क्वायर लेग पर चौका हासिल किया। इस तरह उन्होंने चौको की हैट्रिक लगा दी। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर का[पतन फाफ डु प्लेसिस ने चौका मारा। इस ओवर में कुल 4 4 4 1 0 4 सहित 17 रन आये।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "मौसम को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बस जानना चाहते हैं कि हम कितना पीछा करने जा रहे हैं। हमारे लिए खेल जीतने और गति जारी रखने के लिए, मैं अच्छी आदतों में विश्वास करता हूं। बस वहां जाना चाहता हूं और कुछ अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता हूं। हमारे लिए यह अगला मैच जितना ही महत्वपूर्ण है। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।"
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि, "आप हमेशा परिस्थितियों के कारण लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। कर्ण शर्मा की जगह हिमांशु शर्मा आये है।"
टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजय कुमार वैशाख।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर के लिए विकल्प
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकल्प: हिमांशु शर्मा, एस प्रभुदेसाई, फिन एलेन, सोनू यादव, आकादीप
Also Read: IPL T20 Points Table
गुजरात टाइटंस के विकल्प: विजय शंकर, केएस भरत, शिवम मावी, साई किशोर, अभिनव मनोहर