आईपीएल 2023 अपने अंज़ाम को तैयार है। इस सीजन में ट्रॉफी की जंग में चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें बची हैं। आज यानि 26 मई के दिन गुजरात और मुंबई के बीच जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में पहुंच जाएगी और 28 तारीख को चेन्नई के साथ ट्रॉफी के लिए दो-दो हाथ करेगी। आखिरी दोनों मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले जाने हैं और इन दो मुकाबलों की टिकट हासिल करना फैंस के लिए बहुत मुश्किल बन गया है। 

Advertisement

गुजरात और मुंबई के बीच दूसरे क्वालिफायर से पहले सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जो किसी भी क्रिकेट प्रेमी को डरा सकते हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि फैंस आईपीएल मैच की टिकट हासिल करने के लिए किस तरह एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं और एक दूसरे से धक्का मुक्की भी कर रहे हैं।

Advertisement

कई फैंस तो इस धक्का मुक्की में ज़मीन पर भी गिरे और महिलाएं चीखती और चिल्लाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो अहमदाबाद में टिकट को लेकर प्रशासन की मिसमैनेजमेंट को दिखाता है। ट्विटर पर फैंस बीसीसीआई की काफी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उसे ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने टिकट-बुकिंग वेबसाइट को सुविधा शुल्क का भुगतान तक किया और फिर भी उसे फिजिकल टिकट लेने के लिए कहा गया और वो स्टेडियम के बाहर एक लंबी कतार में खड़ा है।

फिलहाल ये वीडियो फैंस को डराने का काम कर रहे हैं ऐसे में हो ना हो बीसीसीआई को ऐसे प्रबंध करने चाहिए कि इन फैंस को टिकट के लिए इतना परेशान ना होना पड़े।वहीं, अगर आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर की बात करें तो मुंबई और गुजरात के बीच आज एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है क्योंकि गुजरात अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा है वो ये मैच जीतने के लिए फेवरिट होंगे लेकिन मुंबई को हराना उनके लिए इतना भी आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार