आईपीएल 2023 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के अर्धशतक और सैम करन (Sam Curran) की शानदार गेंदबाजी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पंजाब की कप्तानी शिखर धवन की जगह सैम कुरेन ने की थी क्योंकि गब्बर को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चोट लग गयी थी। लखनऊ ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में काइल मेयर्स की जगह कृष्णप्पा गौतम को खिलाया। वहीं पंजाब ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राहुल चाहर की जगह प्रभसिमरन सिंह को खिलाया। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाये। उन्होंने 56 गेंद में 8 चौको और एक छक्के की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा काइल मेयर्स ने 23 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 29 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 53(46) रन की साझेदारी निभाई।

Advertisement

पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कप्तान सैम कुरेन ने लिए। उन्होंने 4 ओवरों  के अपने कोटे में 31 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किये। वहीं 2 विकेट कागिसो रबाडा ने अपने नाम किये। उनके अलावा एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और सिकंदर रजा को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने यह मैच 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सिकंदर रजा ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंद में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। उनके अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 22 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। अंत में शाहरुख खान ने 10 गेंद में एक चौके 2 छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट डेब्यूटेंट युद्धवीर सिंह, मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट कृष्णप्पा गौतम और क्रुणाल पांड्या को मिला। 

टीमें 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकल्प: अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, के गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स। 

पंजाब किंग्स के विकल्प: प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस, मोहित राठी, ऋषि धवन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार