आईपीएल 2023 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मैच में 1 रन से मात दे दी। इस जीत के साथ उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं कोलकाता की तरफ से रिंकू सिंह (Rinku Singh) अंत तक टिके रहे लेकिन टीम को जितवाने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि उनकी पारी काफी शानदार थी। उन्होंने इस मैच में 110 मीटर का लंबा छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक 19वें ओवर में पूरा किया। नवीन उल हक के इस ओवर में रिंकू ने 4 4 4 2 6 0 सहित कुल 20 रन बटोरे। 

Advertisement

पारी का 19वां ओवर करने आये नवीन उल हक ने 5वीं गेंद स्लॉट में लेंथ में डाली। रिंकू ने इस गेंद को शानदार तरीके से फ्लिक करते हुए 110 मीटर का लंबा छक्का जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गयी। रिंकू ने इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर भी चौका मारा। चौथी गेंद पर डबल लिया। इसके बाद आखिरी गेंद नवीन ने डॉट डाली नवीन के इस ओवर में रिंकू ने 4 4 4 2 6 0 सहित कुल 20 रन बटोरे। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 58(30) रन निकोलस पूरन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 28(27) रन का योगदान दिया। 

अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के जड़े। वहीं प्रेरक मांकड़ ने 26(20) और आयुष बदोनी ने 25(21) रन का योगदान दिया। पूरन और बदोनी ने 74 (47) रन की साझेदारी की। डी कॉक और प्रेरक ने भी 41 (25) रन की साझेदारी की। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट वैभव अरोड़ा, शार्दुल ठाकुर और सुनील नरेन ने अपने खाते में जोड़े। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लेने में सफलता हासिल की। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना पायी। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा नाबाद 67(33) रन रिंकू सिंह ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा जेसन रॉय ने 28 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 2-2 विकेट यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने हासिल किये। वहीं कप्तान क्रुणाल पांड्या और कृष्णप्पा गौतम को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार