मुंबई इंडियंस के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मंगलवार (11 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट हासिल किया। 718 दिन बाद रोहित के बल्ले से आईपीएल में अर्धशतक आया है।

Advertisement

रोहित ने मुकेश द्वारा डाले गए मुंबई की पारी के पहले ओवर के चौथी गेंद पर डीप मिड विकेट एरिया में 88 मीटर लंबा छक्का जड़ा। इसके साथ ही वह आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले मे संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में पहले ओवर में यह रोहित का 12वां छक्का था। 

Advertisement

रोहित ने इस मामले में क्रिस गेल औऱ वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। गेल और सहवाग ने भी आईपीएल में पहले ओवर में 12 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। 

रोहित आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के दिल्ली के खिलाफ 33 मैच की 33 पारियो में 977 रन हो गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 26 मैच की 25 पारियों में 925 रन बनाए हैं।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर जीत का खाता खोला है। तीन मैच में यह मुंबई की पहली जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर आ गई है। वहीं चार मैच में चार हार के साथ दिल्ली की टीम दसवें नंबर पर है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार