आईपीएल 2023 के 61वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन (Sunil Narine) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई के अंबाती रायडू और मोईन अली को एक ही ओवर में आउट करते हुए दोहरा झटका दे दिया। आपको बता दे कि इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

11वें ओवर की पहली गेंद फ्लैट और सीधी डाली। वहीं रायडू ने इस गेंद को स्वीप खेलने की कोशिश की और पूरी तरह से चूक गए और गेंद ऑफ स्टंप पर जाकर टकरा गयी। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद कैरम डाली। मोईन इस गेंद को पढ़ने में पूरी तरह से चूक गए और गेंद तेजी से जाकर स्टंप्स पर टकरा गयी। रायडू 4(7) और मोईन 1(2) रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में सुनील नरेन ने 4 ओवर के अपने कोटे में 15 रन देते हुए 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।ऐसे में 29 अप्रैल के बाद पहली बार नरेन को विकेट मिले है। 

चेन्नई ने इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे के बल्ले से निकले। उन्होंने 34 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 28 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन का योगदान दिया। वहीं रवींद्र जडेजा ने 24 गेंद में एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये। दुबे ने जडेजा के साथ 68 (53) रन कोई महत्वपूर्ण साझेदारी की जिस वजह से चेन्नई इस स्कोर तक पहुंच पाया। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने लिए। वहीं एक-एक विकेट वैभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर को मिला। 

टीमें 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

चेन्नई सुपर किंग्स के विकल्प: मथीशा पथिराना, निशांत सिंधु, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: वेंकटेश अय्यर, अनुकुल रॉय, एन जगदीसन, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार