IPL media rights 2023-2027: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बनी हुई है और वजह है आने वाले पांच सालों के लिए इसके बिकने वाले मीडिया राईट्स। आईपीएल के टीवी और डिजिटल मीडिया राइट्स के लिए कई बड़ी कंपनियों में ज़ंग देखने को मिली और इस दौरान काफी बड़ी बोलियां भी लगी।

Advertisement

यही कारण है कि इंडियन प्रीमियर लीग ने इतिहास रचते हुए अगले पांच सालों के लिए मीडिया राइट्स की बोली में रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये बोली फिलहाल 44,075 करोड़ रु पर आकर रुकी हुई है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो टीवी के राइट्स डिज्नी हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं जबकि डिजिटल राइट्स  ने वायाकॉम 18 ने खरीदे हैं।

Advertisement

आईपीएल 2023 से आईपीएल 2027 तक के लिए टीवी राइट्स 57.5 करोड़ और डिजिटल राइट्स 50 करोड़ रुपए में बिके हैं। जिसका मतलब ये है कि एक मैच की कीमत कुल 105.5 करोड़ होगी। हालांकि, अभी भी इसका ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है। वहीं, अगर इस ऑक्शन की बात करें तो टीवी राइट्स का बेस प्राइस 49 करोड़ रु रखा गया था, जबकि डिजिटल राइट्स का प्राइस 33 करोड़ रुपए रखा गया था। 

इस ऑक्शन के बाद आईपीएल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) को पीछे छोड़ दिया है। अब मीडिया राइट्स के मामले में आईपीएल से आगे सिर्फ नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) ही है। ऐसे में अगर आने वाले सालों में भारत की ये लीग दुनिया की सबसे महंगी लीग बन जाती है तो फैंस को कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार