आईपीएल 2023 के 18वें मैच में मोहित शर्मा (Mohit Sharma) की शानदार गेंदबाजी और शुभमन गिल (Shubman Gill) के अर्धशतक की मदद से गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। इस मैच में पंजाब किंग्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भानुका राजपक्षे की जगह स्पिनर राहुल चाहर को खिलाया। 

Advertisement

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 36(24) रन  मैथ्यू शॉर्ट ने लगाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 25(23) और शाहरुख खान ने 22(9) रन का योगदान दिया।

Advertisement

भानुका राजपक्षे ने धीमी गति से 20(26) रन बनाये। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मोहित शर्मा ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 18 रन देते हुए 2 विकेट लिए। आपको बता दे मोहित शर्मा ने इससे पहले अपना आखिरी आईपीएल मैच 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। ये गुजरात के लिए उनका डेब्यू था। मोहित के अलावा एक-एक विकेट मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, अल्जारी जोसेफ और राशिद खान ने अपने नाम किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने यह मैच 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाये। उन्होंने 49 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 40 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। उनके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 19 गेंद में 5 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। गिल ने उनके साथ पहले विकेट के लिए 4.4 ओवरों में 48 रन जोड़े। वहीं डेविड मिलर 17(18) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की तरफ से कागिसो रबाडा, सैम करन, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार को एक-एक विकेट मिला। 

इस मैच में कागिसो रबाडा ने साहा को आउट करते हुए इतिहास रच दिया था। वो अब आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 100 विकेट लेने का कारनामा 64 पारियों में किया है। उन्होंने इस इस मामलें में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 70 पारियों में 100 विकेट लिए थे।

Advertisement

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कागिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

Advertisement

गुजरात टाइटंस के विकल्प: विजय शंकर, शिवम मावी, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, श्रीकर भरत। 

पंजाब किंग्स के विकल्प: सिकंदर रजा, हरप्रीत सिंह भाटिया, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, गुरनूर बरार।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार